बुलंदशहर: BSA कार्यालय में SC/ST शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन ने वित्त एवं लेखाधिकारी से मार्च माह का वेतन जारी करने की मांग की
SCST शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारी बीएसए कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने वित्त एवं लेखाधिकारी विकास गौतम से मुलाकात कर मार्च माह का वेतन जारी करने की मांग की साथ ही अन्य शिक्षक समस्याओं से भी अवगत कराया लंबित एरियर बिलों के भुगतान करने की कार्यवाही पूर्ण की जाए। वेतन अकाउंट को उनकी इच्छा अनुसार चेंज करने की सुविधा प्रदान की जाने की मांग की।