बाबई: माखननगर क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश की वजह से खेतों में भरा पानी, किसानों को सता रहा फसल के ख़राब होने का डर
माखननगर क्षेत्र में शुक्रवार रात से हो रही लगातार बारिश के कारण खेतों में लगी फसल पानी में डूब गई है जिससे किसानों को चिंता सता रही है कि कहीं उनकी फसल खराब ना हो जाए। ग्राम आरी निवासी महेश साहू के खेत में गेहूं की फसल पूरी तरह से पानी में डूब गई है। यदि आगे भी और अधिक बारिश होती है तो वह पूरी तरह खराब हो जाएगी। जिसका वीडियो बनाकर उन्हें सोशल मीडिया पर भी पो