बाबई: ग्राम खिड़िया में बाइक चालक ने 45 वर्षीय व्यक्ति को टक्कर मारकर किया घायल, मामला दर्ज
माखननगर के ग्राम खिड़िया में मुन्ना मीणा के खेत के पास 45 वर्षीय व्यक्ति मांगीलाल पिता बीर अहिरवार को मोटरसाइकिल चालक राजेश पिता रामस्वरूप मीणा निवासी जमुनिया ने लापरवाही पूर्वक तेज गति से मोटरसाइकिल चलाकर टक्कर मार दी। पुलिस ने शुक्रवार सुबह 10 बजे जानकारी देते हुए बताया कि फरियादी की शिकायत पर मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।