बाबई: माखननगर के वार्ड नंबर 9 में जनकल्याण अभियान के तहत शिविर लगा, वार्डवासियों की समस्याओं का समाधान किया गया
जनकल्याण अभियान के तहत नगर परिषद क्षेत्र के हर वार्ड में शिविर लगाकर वार्ड वासियों की समस्याओं का निराकरण किया जा रहा है। माखननगर सीएमओ जीएस राजपूत ने शुक्रवार शाम 4 बजे जानकारी देते हुए बताया कि आज शुक्रवार को वार्ड नंबर 9 में शिविर लगाकर वार्ड वासियों की समस्याओं का निराकरण किया गया है। शिविर में सीएमओ जीएस राजपूत के साथ नगर परिषद कर्मी उपस्थित रहे।