चेनारी: गुप्ता धाम में लगने वाले श्रावणी मेले को लेकर जिलाधिकारी दीपक कुमार मिश्र की अध्यक्षता में बैठक की गई
श्रावण मास 2026 में गुप्ताधाम आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। इसी कड़ी में गुरुवार 09.07.2026 को बादलगढ़ वन विश्रामागार, चेनारी में जिलाधिकारी दीपक कुमार मिश्र की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक हुई।