बिलासपुर: थाना खजुरिया क्षेत्र से पुलिस ने तमंचे से फायरिंग के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
थाना खजुरिया पुलिस ने जानलेवा हमले के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी ने पुरानी रंजिश में वादी के साथ गाली-गलौज की और उसके नाबालिग बेटे पर तमंचे से फायर कर उसे घायल कर दिया था। बुधवार को सुबह ग्यारह बजे के आसपास पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल किया गया 315 बोर का नाजायज तमंचा और खोखा कारतूस भी बरा