बीमार मजदूर के परिवार के लिए मददगार बनी हेल्पिंग द मैनकाइंड फाउंडेशन बाँदा, बच्चों के लिए पहुँचाया राशन
इंसानियत और मानवता की मिसाल पेश करते हुए हेल्पिंग द मैनकाइंड फाउंडेशन बाँदा की ओर से एक जरूरतमंद परिवार की मदद की गई।
परिवार का मुखिया मजदूरी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करता था, लेकिन अचानक गंभीर बीमारी से पीड़ित होने के कारण वह काम करने में असमर्थ हो गया। घर में छोटे-छोटे बच्चे हैं और आर्थिक स्थिति इतनी कमजोर थी कि घर में खाना तक नहीं बन पाया था।
ऐसे कठिन समय में संस्था ने आगे आकर परिवार को जरूरी राशन सामग्री उपलब्ध कराई, ताकि परिवार और मासूम बच्चों को भोजन मिल सके और उन्हें इस मुश्किल घड़ी में कुछ राहत मिल सके।
संस्था का उद्देश्य है कि कोई भी जरूरतमंद परिवार भूखा न रहे और जरूरत के समय असहाय लोगों तक मदद पहुँचती रहे।
इंसानियत की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है।
#HelpingTheMankindFoundation #Banda #मानवसेवा #जरूरतमंदोंकीमदद #इंसानियत
Banda, Banda | Nov 13, 2026