दातागंज: उझानी के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में डिलिवरी के नाम पर स्वास्थकर्मियों ने प्रसूता के परिजनों से दो हजारो रुपए बसूले
बदायूं की उझानी कोतवाली क्षेत्र के गांव नूरगंज पूर्वी के रहने वाले रामवीर अपनी 22 वर्षीय पुत्रवधू किरन देवी को डिलिवरी के लिए उझानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां उन्होंने अपनी पुत्रवधू को भर्ती करा दिया । उनकी पुत्रवधू ने बच्चे को जन्म दिया । रामवीर ने बताया बच्चे के जन्म देने के बाद डिलिवरी कराने वाले स्टाफ ने उनसे दो हजार रुपये ले लिये।