दातागंज: मूसाझाग पुलिस ने हत्या के आरोप में वांछित चल रहे अभियुक्त को मनकापुर कौंर बरिया तिराहे से किया गिरफ्तार
मूसाझाग थाना क्षेत्र के किसरुया गांव में कुछ दिन पहले हुई हत्या के मामले में वांछित चल रहे हत्यारोपी रामवीर पुत्र पीतम को मुखबिर की सूचना पर मनकापुर कौंर बरिया तिराहे से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए अभियुक्त को मय अलाकत्ल बास का डंडा सहित न्यायालय में पेश किया गया है।