दातागंज: दियोरी गांव में झोलाछाप के इलाज से एक बच्चे की मौत,पुलिस मामले की जांच में जुटी,
दातागंज क्षेत्र के दियोरी गांव में एक झोलाछाप डॉक्टर के इलाज से एक 12 वर्षीय बच्चे अनमोल की मौत हो गई। बच्चों की मौत पर परिजनों ने जमकर हंगामा काटा है। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। बताया जाता है की अनमोल को पेट दर्द की शिकायत थी। जिसके चलते झोलाछाप से दवा ली थी। वही दवा से उसकी हालत बिगड़ती चली गई और उसकी मौत हो गई। डाक्टर फरार हो गया है।