दातागंज: अरेला बाईपास पर लगने वाले जाम को देखते हुए एसडीएम और नगरपालिका के ईओ ने निर्माणाधीन पुलिया का किया निरीक्षण
दातागंज से शाहजहांपुर जाने वाले रोड पर नगर के अरेला मोहल्ला में पुलिया निर्माण के चलते घंटों जाम लग जाता है। इसको देखते हुए उपजिलाधिकारी धर्मेंद्र कुमार सिंह एवं नगरपालिका ईओ ने निरीक्षण किया तथा निर्माण करने वाले ठेकेदार को जल्द से जल्द निर्माण करने के निर्देश दिए हैं।