दातागंज: माधुरी नगला मे मेड़ के विवाद में भाई ने भाई के साथ की मारपीट इलाज के दौरान हुई मौत,
उसहैत क्षेत्र के माधुरी नगला मे चचेरे भाई ने भाई की पीट-पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इलाज के लिए सैफई मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान आज मौत हो गई। बताया जाता है। कि खेत की मेड़ के विवाद में झगड़ा हुआ था। जिसमे मारपीट में एक भाई ने दूसरे भाई को पीटते हुए सिर में मारी थी। जिसमे इलाज के दौरान मौत हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।