दातागंज: दोस्त के साथ मिलकर प्रेमिका ने ली नवादा के रहने वाले प्रेमी की जान, बोरी में भरकर बरेली में फेंकी लाश
बदायूं के थाना सिविल लाइन क्षेत्र के नवादा का रहने वाला शिवांशु गौतम 2 अप्रैल से लापता था। उसकी प्रेमिका ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी और शव को सुभाष नगर इलाके में फेंक दिया। पुलिस ने प्रेमिका को गिरफ्तार करने के बाद उसकी निशानदेही पर शव को बरामद कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।