दमयंती नगर: बांदकपुर कॉरिडोर प्रगति समीक्षा बैठक में हंगामा, कलेक्टर के सामने भिड़े सरपंच और सेवादार, वीडियो वायरल
दमोह के बांदकपुर में जागेश्वरनाथ धाम कॉरिडोर निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक के दौरान कलेक्टर प्रताप नारायण यादव के सामने ही दो पक्षों में विवाद हो गया। सरपंच सुनील डाबुल्या और मंदिर समिति के सेवादार शंकर गौतम के बीच अतिक्रमण के मुद्दे पर तीखी बहस शुरू हो गई। स्थिति बिगड़ने पर बांदकपुर चौकी प्रभारी राजेंद्र मिश्रा और पुलिस टीम ने हस्तक्षेप कर समझाइश दी।