सायला: सायला के सुराणा रोड़ पर वाहन की टक्कर से युवक की मौत, पोस्टमॉर्टम कर शव सौंपा
Sayla, Jalor | Aug 16, 2024 सायला थाना इलाके के सुराणा गांव के पास एक अज्ञात वाहन की टक्कर से बागोड़ा निवासी चैनाराम की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करा कर शव परिजनों को सौंपा। मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है। सांचौर जिले के बागोड़ा थाना क्षेत्र के नान्दिया निवासी चैनाराम पुत्र बाबूलाल भील कुछ काम को लेकर सायला के सुराणा आया हुआ था।