सायला: सायला में प्रॉपर्टी व्यवसायी विजयराज की हत्या के मामलें में हुआ खुलासा, मुख्य आरोपी ने 2 लाख में दी थी सुपारी
Sayla, Jalor | Jul 29, 2024 सायला थाना क्षेत्र के बावतरा में 26 जुलाई की देर रात हुई प्रॉपटर्टी व्यवसायी विजयराज देवासी की हत्या के मामले में पुलिस ने खुलासा करते हुए 6 आरोपियों को पकड़ लिया है। इस घटना को लेकर मृतक के भाई मगनाराम ने हत्या का मामला दर्ज कराया था। प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्य आरोपी देशपाल सिंह ने ही मृतक विजयराज की हत्या की साजिश रची थी।