सायला: सायला क्षेत्र के बावतरा में कुछ बदमाशों ने घर में घुसकर प्रोपर्टी डीलर की धारदार हथियार से की हत्या, परिजन धरने पर बैठे
Sayla, Jalor | Jul 27, 2024 सायला के बावतरा में घर में घुसकर प्रॉपर्टी डीलर की हत्या करने का मामला सामने आया है। देर रात घर में सो रहे प्रॉपर्टी डीलर पर तीन से चार हमलावरों ने धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार किए। वारदात के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। परिजन गंभीर घायल युवक को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां उसकी मौत हो गई। अब परिजन धरने पर बैठ गए हैं।