सायला: सायला पुलिस ने कार्रवाई कर अवैध शराब सप्लायर को पंजाब से किया गिरफ्तार
Sayla, Jalor | Aug 11, 2024 सायला पुलिस के द्वारा अवैध शराब सप्लायर के विरुद्ध कार्रवाई कर पंजाब से उसे गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। जालौर एसपी ज्ञान चंद्र यादव के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई है। इस कार्रवाई में सायला थाना अधिकारी के द्वारा आरोपी को दस्तयाब करने के बाद पूछताछ की गई और अब उसे गिरफ्तार किया गया।