सायला: सायला के उम्मेदाबाद में दो किराणा दुकानों में अज्ञात कारणों से लगी आग, 2 फायर ब्रिगेड व 15 टेंकरों ने आग पर पाया काबू
Sayla, Jalor | Jun 28, 2024 सायला के उम्मेदाबाद में दो किराना दुकान में अचानक अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग इतनी भंयकर थी कि दुकान में रखा करीब 40 लाख रुपए का सामान जलकर राख हो गया। आग की लपटें उठता देख कर मौके पर लोगों की भीड़ जुट हो गई। हालांकि कोई जनहानि नही हुई। जिसके बाद में 2 फायर ब्रिगेड और 15 टेंकरों की मदद से आग पर काबू पाया गया।