सायला: सायला में फोटोग्राफर ने पंखे से लटक की आत्महत्या, 2 महीने से डिप्रेशन में था
Sayla, Jalor | Jul 1, 2024 सायला में एक फोटोग्राफर ने पंखे से लटक कर सुसाइड कर लिया। मामला सायला थाना इलाके के रेवतड़ा गांव का है। परिवार को आज सुबह पता चला। सायला थाना के एएसआई नीम सिंह ने बताया- थाना क्षेत्र के रेवतड़ा गांव में फोटोग्राफी का काम करने वाले सूजाराम मेघवाल (44) पुत्र तौलाराम ने अपने घर में एक कमरे में पंखे से गमछे का फंदा लगाकर जान दे दी।