पाटन: नवमी की रात्रि में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, जगह-जगह स्थापित मां दुर्गा के दर्शन किए, पुलिस व्यवस्था रही चाक-चौबंद
Patan, Jabalpur | Oct 19, 2026 पाटन नगर में नवरात्रि की नवमी पर रात लगभग 8 बजे से श्रद्धालुओं का सैलाब सड़कों पर उमड़ा।इस दौरान श्रद्धालुओं ने विभिन्न समितियों में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा के दर्शन भी किये। इस दौरान पुलिस की व्यवस्था भी चाक चौबंद रही।समितियों ने जगह जगह भंडारे का आयोजन भी किया था।जगह जगह महाआरती का आयोन भी किया गया।महाकाली माता की भी आरती की गई।