गंगरार: फर्टिलाइजर प्लांट के विरोध में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, वेदांता चेयरमेन का पुठोली में पुतला फूंका
चित्तौड़गढ़ के पुठोली क्षेत्र में प्रस्तावित फर्टिलाइजर प्लांट के विरोध में ग्रामीणों ने गुरुवार को जोरदार प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने पुठोली फाटक पर एकत्र होकर नारेबाजी की, वेदांता चेयरमेन का पुतला फूंका और चंदेरिया प्रदूषण बोर्ड कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा।