मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मोरनी (पंचकूला) में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम के माध्यम से स्थानीय नागरिकों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों को सुना।
संवाद के दौरान जनता की शिकायतों पर तत्परता से संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके शीघ्र एवं प्रभावी समाधान के निर्देश दिए गए, ताकि आम नागरिकों को समयबद्ध राहत मिल सके।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार प्रदेश के समग्र विकास और अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। जन संवाद कार्यक्रम जनभागीदारी, सुशासन और जनकल्याण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का सशक्त माध्यम है।
#पंचकूला #panchkulasocialmedia #panchkulanews #panchkula