लातेहार: प्रशासन की सख्ती के बाद भी सरकारी कार्यालयों, स्कूलों व अस्पतालों के पास बिक रहे हैं गुटका, तंबाकू और सिगरेट
जिला प्रशासन की लाख सख्ती के बाद भी जिला मुख्यालय के विभिन्न सरकारी कार्यालय व भवन अस्पताल व स्कूल के पास गुटका तंबाकू और सिगरेट का न सर्फ भंडारण किया जा रहा है।बल्कि धड़ल्ले से बिक्री भी की जा रही है। सोमवार की दोपहर बारह बजे इन दुकानों के सामने लोगो को सार्वजनिक रूप से सिगरेट पीते देखा जा सकता है।