शुक्रवार से छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो गई है।सरगुजा जिले के 75 परीक्षा केदो में हायर सेकेंडरी के 8025 विद्यार्थी और हाई स्कूल के 9731 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा केंद्रों में परीक्षा को लेकर व्यापक इंतजाम किए गए है।परीक्षा केंद्रों के बाहर छात्राओं को चेकिंग किया गया। नकल रोकने उड़न दस्ता की टीम गठन किया गया है।