संभल: पुलिस परिवार परामर्श सुलह समझौता केंद्र की मीटिंग पुलिस लाइन बहजोई में आयोजित हुई, जिसमें 22 पत्रावलियों का निस्तारण हुआ
संभल एसपी के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस परिवार परामर्श सुलह समझौता केंद्र की मीटिंग का आयोजन किया गया। जिसमें पति-पत्नी के मध्य आपसी विवादों को काउंसलर द्वारा सुलह समझौते के आधार पर निस्तारण करने का प्रयास किया गया। जिसमें 79 पत्रावलियों को सुनकर 22 पत्रावलियों का निस्तारण किया गया।