मधेपुरा: महिला थाना की पुलिस पदाधिकारी ने चौसा थाना क्षेत्र के लोआ लगान से पोक्सो एक्ट के अभियुक्त अमीन सिंह को गिरफ्तार किया
मधेपुरा महिला थाना की पुलिस पदाधिकारी जिले के एसपी संदीप सिंह के निर्देश पर फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रहे थे। गुप्त सूचना पर चौसा थाना क्षेत्र के लोआ लगान वार्ड नं 5 में छापामारी कर पोक्सो एक्ट के फरार अभियुक्त अमीन सिंह को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया । न्यायालय ने अभियुक्त को जेल भेज दिया।