मधेपुरा: सदर थाना की पुलिस के दबाव के बाद मर्डर केस का फरार अभियुक्त सनोज न्यायालय में हुआ आत्मसमर्पण
मधेपुरा सदर थाना के पुलिस पदाधिकारी फरार अपराधियों के गिरफ्तारी के लिए जिले के एसपी संदीप सिंह के निर्देश पर छापामारी कर रहे थे। पुलिसिया दबाव बढ़ने के बाद बालम गांव के वार्ड नंबर 7 निवासी मर्डर केस के फरार अभियुक्त सनोज कुमार ने न्यायालय में आकर आत्म समर्पण कर दिया। आत्म समर्पण करने के बाद न्यायालय निर्देश मिलते ही अभियुक्त को जेल भेज दिया।