मधेपुरा: भर्राही थाना पुलिस ने जीवछ पुर बायपास रोड से 150 लीटर शराब के साथ कारोबारी सुनील कुमार को गिरफ्तार किया
भर्राही थाना की पुलिस पदाधिकारी जिले के एसपी संदीप सिंह के निर्देश पर शराब कारोबारी की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रहे थे। गुप्त सूचना पर जीवछ पुर बायपास रोड में छापामारी कर एक फोर व्हीलर वाहन से डेढ़ सौ लीटर देसी शराब के साथ कारोबारी सुनील कुमार जीवछ गांव वार्ड नंबर 7 निवासी पिता वीरेंद्र शाह को गिरफ्तार किया। पुलिस अभिरक्षा में न्यायालय में पेश किया।