मधेपुरा: बीएनएमयू में 29 सितंबर को होगा एमएड इंट्रेस टेस्ट का आयोजन, नॉर्थ कैंपस में बनाया गया परीक्षा केंद्र
बीएन मंडल विश्वविद्यालय में एमएड इंट्रेस टेस्ट 2024 का आयोजन 29 सितंबर को होगा। परीक्षा नियंत्रक डॉ. शंकर कुमार मिश्रा ने बताया कि एमएड इंट्रेंस टेस्ट सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक होगा। इसके लिए नॉर्थ कैंपस स्थित विज्ञान एवं सामाजिक संकाय को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। उन्होंने बताया कि परीक्षा लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।