नावानगर: बासुदेवा ओपी के गोविंदपुर गांव में जमीन मापी के बाद सीओ की उपस्थिति में दो पक्षों में जमकर मारपीट, चार लोग जख्मी
बासुदेवा ओपी के गोविंदपुर गांव में बुधवार को जमीन मापी के बाद सीओ की उपस्थिति में दो पक्षों में जमकर मारपीट का मामला प्रकाश में आया है । जिसमें चार लोग कामेश्वर सिंह, बिरेंद्र सिंह, अक्षय कुमार व चंदन कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सभी जख्मी का इलाज नावानगर सीएचसी में कराया गया।