गाज़ियाबाद: गोविंदपुरम में जीडीए ने दो अवैध निर्माणों को किया सील
गाजियाबाद विकास प्राधिकरण अवैध निर्माणों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार सीलिंग की कार्यवाही कर रहा है। मंगलवार को जीडीए की टीम गोविंदपुरम पहुंची और दो अवैध निर्माणों को सील किया। प्रभारी प्रवर्तन जोन 3 गुंजा सिंह ने बताया कि अवैध निर्माण की सूचना मिलते ही कार्यवाही की जा रही है। निर्माण के लिए मानचित्र स्वीकृत होना अनिवार्य है, वरना कार्यवाही होगी।