गाज़ियाबाद: डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने गोविंदपुरम स्थित मतगणना केंद्र का अधिकारियों के साथ किया निरीक्षण
4 जून को होने वाली मतगणना को लेकर डीएम इंद्र विक्रम सिंह लगातार मतगणना केंद्र की व्यवस्थाओं को लेकर निरीक्षण कर रहे है। मंगलवार को उन्होंने पुलिस व अन्य विभाग के अधिकारियों के साथ मतगणना केंद्र का निरीक्षण किया और सभी अधिकारियों को आपस में समन्वय स्थापित करते हुए व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए, जिससे मतगणना का कार्य बिना परेशानी के हो सके।