गाज़ियाबाद: नवयुग मार्केट स्थित इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम के निर्माणाधीन कार्यालय का नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण
गाजियाबाद के नवयुग मार्केट में नगर निगम द्वारा इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम का कार्यालय बनाया जा रहा है। कार्यालय के लिए चल रहे कार्यों का मंगलवार को नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान मौजूद अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यालय का काम गुणवत्ता के साथ जल्द से जल्द पूर्ण हो जाना चाहिए।