राष्ट्रीय मानवाधिकार फोरम ने अरुण द्विवेदी को सौंपी मध्य प्रदेश की कमान
राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश कुमार श्रीवास्तव ने की नियुक्ति, संगठन के पदाधिकारियों ने दी बधाई
चित्रकूट। राष्ट्रीय मानवाधिकार फोरम के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश कुमार श्रीवास्तव ने संगठन के विस्तार एवं मानवाधिकारों के संरक्षण को मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से अरुण द्विवेदी उर्फ रामू को मध्य प्रदेश का प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति की घोषणा के बाद संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। उपस्थित लोगों ने नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि राष्ट्रीय मानवाधिकार फोरम का उद्देश्य समाज के प्रत्येक व्यक्ति को उसके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और जरूरतमंद, शोषित एवं पीड़ित लोगों को न्याय दिलाने के लिए आवाज उठाना है। समाज के अंतिम पीड़ित को न्याय दिलाना संगठन का उद्देश्य है। अरुण द्विवेदी को मध्य प्रदेश की जिम्मेदारी उनकी संगठनात्मक क्षमता और सामाजिक सक्रियता को देखते हुए सौंपी गई है। उन्हें विश्वास है कि अरुण द्विवेदी संगठन को मध्य प्रदेश में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के साथ ही मानवाधिकारों की रक्षा के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।
नवनियुक्त मध्य प्रदेश प्रभारी अरुण द्विवेदी उर्फ रामू ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश कुमार श्रीवास्तव ने उन पर जो विश्वास जताते हुए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है, उसके लिए वह हृदय से आभार व्यक्त करते हैं। वह इस जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ करेंगे। मध्य प्रदेश के प्रत्येक जिले में संगठन का विस्तार करना, नए लोगों को संगठन से जोड़ना और पीड़ितों, शोषितों एवं जरूरतमंदों को न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि मानवाधिकारों की रक्षा के लिए संगठन को जमीनी स्तर पर सक्रिय बनाया जाएगा।
कार्यक्रम में सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी अरुण द्विवेदी को बधाई देते हुए संगठन को मजबूत बनाने और मानवाधिकारों के संरक्षण के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर प्रदेश सचिव विजय सिंह परमार, मंडल अध्यक्ष संजय द्विवेदी, जिलाध्यक्ष चित्रकूट महेंद्र सिंह पटेल, अन्नू अग्निहोत्री, सीताराम कश्यप, सुजीत द्विवेदी, लांकेश द्विवेदी, शिवम सिंह, शशांक सिंह, बिट्टू द्विवेदी, भंडारी, लल्ला सिंह सहित करीब आधा सैकड़ा लोग उपस्थित रहे।