बैतूल नगर: पत्नी से विवाद के बाद युवक ने काटी हाथ की नस! पेट्रोल पंप के पास बेहोशी की हालत में मिला, जिला अस्पताल में भर्ती
बैतूल शहर में गुरुवार तड़के एक सनसनीखेज मामला सामने आया, जहां एक 35 वर्षीय युवक ने कथित रूप से हाथ की कलाई काटकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत मुल्ला पेट्रोल पंप के पास की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार युवक का नाम रघु बताया जा रहा है, जो पिछले कुछ समय से अपनी पत्नी से जुड़े पारिवारिक विवादों के कारण मानसिक रूप से परे