कनवास: बास्याहेड़ी में जुआ खेलते 6 जुआरियों को किया गया गिरफ्तार, ₹67600 किए बरामद
Kanwas, Kota | Dec 5, 2024 कनवास थाना पुलिस ने गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे जुआ सट्टा के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 6 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से पुलिस ने जुआ रकम 67 हजार 600 रूपये भी जप्त करने मे सफलता प्राप्त की है। कोटा ग्रामीण एसपी के अनुसार आरोपी मेघराज बंजारा, हरिओम बंजारा, ओमप्रकाश बंजारा, राकेश मेहता, घनश्याम बंजारा और जितेंद्र बंजारा को गिरफ्तार किया है।