कनवास: सब्ज़ीमंडी के रास्ते में दुकानें लगाकर किए गए अतिक्रमण को पालिका जत्थे ने हटाया, अतिक्रमियों को दी चेतावनी
Kanwas, Kota | Dec 3, 2024 अतिक्रमियों द्वारा सब्जी मंडी के रास्ते मे किए गए अतिक्रमण को पालिका जत्थे द्वारा हटाने की कार्रवाई की गई है। कार्रवाई मंगलवार शाम करीब 4 बजे अमल में लाई गई। इस दौरान पालिका टीम मौके पर पहुची और दुकानों को हटाने की कार्रवाई की। साथ ही सड़क पर कर रखे अतिक्रमण को भी हटाया गया। पालिका की ओर से पहले ही सब्ज़ी मंडी के रास्ते से दुकानों को हटाने के नोटिस दिए थे।