सेन्हा: सेन्हा में मोहर्रम पर भव्य मेला और अस्त्र-शस्त्र प्रतियोगिता, डीसी-एसपी ने एकता, शांति और सौहार्द का दिया संदेश।
सेन्हा मुख्यालय में मोहर्रम की 11वीं तारीख के अवसर पर शनिवार अपराह्न लगभग 3:00 बजे अंजुमन इस्लामिया एवं मोहर्रम कमेटी सेन्हा के संयुक्त तत्वावधान में भव्य मेला सह अस्त्र-शस्त्र चालन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।