परसवाड़ा: सो रहे बुजुर्ग चाचा पर भतीजे का जानलेवा हमला, लाठी से सिर फोड़ा
रूपझर थाना क्षेत्र के ग्राम चिखलाझोडी में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक भतीजे ने गहरी नींद में सो रहे अपने 65 वर्षीय बुजुर्ग चाचा पर लाठी से ताबड़तोड़ हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल रूप सिंह पिता सोमा मरकाम निवासी हर्राभाट थाना परसवाड़ा को उपचार के लिए जिला अस्पताल बालाघाट में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार रूप सिं