बालूमाथ: कुशमाही टोला में बिजली करंट लगने से 13 वर्षीय किशोर की मौत
मंगलवार शाम करीब 7 बजे हेरहंज थाना क्षेत्र के कटांग ग्राम अंतर्गत कुशमाही टोला में बिजली करंट लगने से 13 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। जिसकी पहचान नंदलाल गंझु के पुत्र सुजीत कुमार के रूप में हुई। जानकारी के अनुसार मृतक किशोर घर में लगी बिजली बोर्ड के सॉकेट में बल्ब जलाने हेतु तार लगा रहा था, कि ईसी दौरान वह बिजली करंट की चपेट में आ गया और मौके पर ही मौत हो गई l