जमुई: पेपर लेस के विरोध में जमीन की रजिस्ट्री कार्य हुआ बंद
पेपर लेस के तहत जमीन की रजिस्ट्री करने के सरकार के फरमान के विरोध में बिहार दस्तावेज नवीस संघ सोसाइटी एक्ट 407/81 के आह्वान पर रजिस्त्री कचहरी में दस्तावेज नवीस का अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू हो चुका है। मंगलवार की दोपहर रजिस्ट्री से संबंधित सारे कार्यों को ठप कर सरकार के फरमान की खिलाफ जमकर आक्रोश जताया और इस फरमान को वापस लेने तक अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रखने की हुंकार भरी। जमुई में अध्यक्ष अनिल कुमार वर्मा, सचिव मनोज कुमार सिन्हा के नेतृत्व में सभी दस्तावेज नवीस कार्यों को बंद कर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। जब तक मांगे पूरी नहीं होती तब तक अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगा। #jamui #jamuitopnews #hadtal #zaminrajistri #CMBihar #NDA
Jamui, Jamui | Aug 18, 2026