संदेश: भोजपुर पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान गांधी चौक से 71 केजी गांजा जब्त कर 3 तस्करों को किया गिरफ्तार
भोजपुर पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान गांधी चौक से एक बस से 71 केजी गांजा जब्त कर 3 तस्करों को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में डीएसपी राहुल कुमार ने प्रेस वार्ता कर जानकारी दी है। गिरफ्तार तस्करों में दर्शन छपरा निवासी चंदन कुमार, रघु टोला निवासी टुन्ना कुमार व श्रवण कुमार शामिल है।