बहराइच: शेखदाहिर निवासी युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत
जिले के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत शेखदाहिर निवासी युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वहीं परिजन शव लेकर घर चले गए। अस्पताल प्रशासन ने इसकी सूचना पुलिस को दी। वहीं पुलिस जांच में जुट गई है। लोगो ने बताया कि दवा खिलाने के बाद तबीयत बिगड़ी थी। अस्पताल ले जाने पर मौत हो गई थी। वहीं पुलिस हर पहलू की जांच में जुट गई।