रूपवास: रुपवास पुलिस की कार्रवाई में युवक को अवैध रिवाल्वर और तीन कारतूस के साथ किया गया गिरफ्तार
भरतपुर जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत रूपवास थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध हथियार और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक देशी रिवॉल्वर और तीन जिंदा कारतूस बरामद कर उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।