गुना: ललुआ टोरा में युवक पर चाकू से हमला, कैंट थाना में एफआईआर दर्ज, महिला को गाली देने से रोकने पर दिया था वारदात को अंजाम
Guna, Guna | Jun 26, 2026 गुना कैंट थाना के ललुआ टोरा में नशे की हालत में तीन लोगों ने इमरान खान नाम के युवक पर चाकू से हमला कर गंभीर घायल कर दिया था। 26 जून को तीन लोगों पर दर्ज मामले में फरियादी सविता कुशवाहा ने पुलिस को बताया, 23 जून रात तीन लोगों ने नशे की हालत में चाकू लहराते हुए गाली गलौज की थी। विरोध करने पर इमरान पर हमला किया था। मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच में लिया है।