धमदाहा: मंत्री लेशी ने धमदाहा के ढोकवा गांव में रोडरेज के शिकार परिवारों से की मुलाकात, दी आर्थिक मदद
पूर्णिया जिले के धमदाहा थाना क्षेत्र अंतर्गत ढोकवा गाँव में बीते दिन एक पिकअप गाड़ी द्वारा कुचले जाने से एक महिला समेत पांच लोगों की दुखद मृत्यु हो गई थी इस घटना के बाद शुक्रवार को बिहार सरकार के खाद्य एवम उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेसी सिंह पीड़ित परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया।