धमदाहा: पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने ढोकवा गांव में रोडरेज के शिकार लोगों के परिजनों से की मुलाकात
**पूर्णिया के ढोकवा गाँव के पीड़ित परिजनों से मिले सांसद पप्पू यादव, दिया आर्थिक मदद, कहा - घटना की हो जांच** पूर्णिया जिले के धमदाहा थाना क्षेत्र अंतर्गत ढोकवा गाँव में बीते दिन एक पिकअप गाड़ी द्वारा कुचले जाने से एक महिला समेत पांच लोगों की दुखद मृत्यु हो गई थी। इस घटना के बाद आज सांसद पप्पू यादव पीड़ित परिजनों से मिले और उनका दुख साझा किया।