धमदाहा: रविवार रात ढोक वा गांव में रोडरेज में हुई पांच लोगों की मौत के मामले का आरोपी चालक अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है
ढोकवा गांव में रविवार को हुई रोडरेज की घटना के आरोपी को अभी तक धमदाहा पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी है जिसको लेकर अब धमदाहा पुलिस पर सवाल उठना शुरू हो गया है, लोगों ने बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद से हीं चालक पिकअप वैन लेकर फरार है, जबकि घटना में घायल लोगों की स्थिति भी चिंताजनक बनी हुई है।