बिरनी: खेत में मेड़ बांध रहे किसान की वज्रपात से मौत
Birni, Giridih | Aug 4, 2026 बिरनी प्रखंड के जरीडीह पंचायत अंतर्गत बेडगरो गांव में मंगलवार शाम आकाशीय बिजली गिरने से 65 वर्षीय किसान यूनुस मियां की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, वे धान की रोपाई के लिए खेत में टूटी मेड़ बांध रहे थे। इसी दौरान हल्की बारिश और तेज गर्जना के बीच वज्रपात की चपेट में आ गए। आसपास के किसानों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बिरनी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों न